वाराणसी जिले के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई। जबकि परिवार के अमन चौधरी (31), बुजुर्ग गिरजा देवी (60) घायल हैं। तस्वीरों में देखें- अपडेट

Trending Videos

Varanasi Cylinder Blast and House Collapses Brother and Sister Died See latest updates and photos

वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से गिरा मकान
– फोटो : रोहित सोनकर

मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता छानबीन कर रही है।

Varanasi Cylinder Blast and House Collapses Brother and Sister Died See latest updates and photos

वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद देखती युवती
– फोटो : रोहित सोनकर

घटनास्थल पर चश्मदीद डॉ. राजकुमार मौर्य ने बताया कि सुबह 7.30 बजे के पास अचानक से तेज धमाका हुआ। बाहर निकलकर देखा तो मलबे में दबे लोग चीख पुकार रहे थे। सभी ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। 

Varanasi Cylinder Blast and House Collapses Brother and Sister Died See latest updates and photos

वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
– फोटो : रोहित सोनकर

उधर, मोहल्ले का एक व्यक्ति अपने कुत्ते को लेकर गली से गुजर रहा था तभी तेज विस्फोट हुआ। मकान का मलबा तुरंत गली में फैल गया। अंदर लोग दब गए।

Varanasi Cylinder Blast and House Collapses Brother and Sister Died See latest updates and photos

वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
– फोटो : रोहित सोनकर

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत बचाव कार्य शुरू किया। अंदर फंसे लोगों को मलबे के बाहर निकाला गया। फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें