Ban on eating paan-gutkha in Vindhya Corridor premises if caught heavy penalty

दिसंबर 2023 तक पूरा होगा विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले सिद्धपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में भी व्यवस्थाएं बदलने लगी हैं। विंध्य कॉरिडोर परिसर में पान-गुटखा ले जाने व खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिसर में पान-गुटखा के साथ पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का अर्थदंड देना होगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बुधवार को विंध्याचल पहुंचीं। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद निर्माणाधीन कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जगह-जगह परिक्रमा पथ में पान-गुटखा की पीक देखकर नाराजगी जताईं।

उन्होंने विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ परिसर में पान- गुटखा खाकर प्रवेश करने पर पूर्ण पाबंदी लगाने को कहा। नियम के उल्लंघन पर एक हजार रुपये का अर्थदंड देना होगा। यह नियम सभी पर लागू होगा। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी उपस्थित रहे। विंध्य धाम कॉरिडोर को सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 

शारदीय नवरात्र से पहले पूरा हो पत्थर लगाने का काम

जिलाधिकारी ने 25 सितंबर तक पूर्ण होने वाले कार्यों में देरी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने शारदीय नवरात्र के पूर्व 10 अक्टूबर तक समस्त आवश्यक कार्य पूरा करने को कहा। परिसर के बाहरी दीवारों पर लगाए जा रहे पत्थरों को नवरात्र के पूर्व पूर्ण कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने को कहा।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार का कैसे हुआ एक्सीडेंट? डॉक्टर ने बताया- कितनी आईं चोटें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *