A man murdered in Maholi kotwali in Sitapur.

शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में मारपीट से जख्मी हुए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी हुई है। क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को उसके भाई नैमिष सिंह (18)उर्फ मनीष सिंह का विवाद  चंद्र प्रकाश वर्मा और उसके पुत्र अमरीश वर्मा के साथ पेड़ काटने को लेकर हुआ था।

आरोपियों ने नैमिष को बुरी तरीके से पीट दिया था। पुलिस में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।  शनिवार को नैमिष की तबीयत बिगड़ी और मारपीट की वजह से आई अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – 1.10 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह: वर कहीं का भी हो, पर वधू यूपी की होनी चाहिए, यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश में जल्द बनेंगे टॉय और फर्नीचर पार्क, यूपी के इन शहरों से होगी शुरुआत, ‘यीडा’ करेगा निर्माण

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को महोली हरगांव मार्ग पर बड़ा गांव कस्बे में सड़क पर रख दिया फिर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सीओ महोली अमन सिंह ने बताया मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *