Sadhu yadav injured in a police encounter in Sitapur.

मुठभेड़ के बाद मौके पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी एनपी सिंह, स्वाट निरीक्षक व अन्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सीतापुर पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर साधु यादव से बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसओजी, स्वाट सर्विलांस व थाना महोली पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में साधु यादव के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

क्राइम ब्रांच व पुलिस की सयुक्त टीम की कोतवाली महोली के कैमा मोड़ के पास साधु यादव से आमना-सामना हो गया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई मे उसके पैर में गोली लगी और वो गिर गया। पुलिस ने मौका मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – जातीय जनगणना: बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अति पिछड़ों और सामान्य वर्ग की लामबंदी कर सकती है पार्टी

ये भी पढ़ें – जातीय जनगणना पर खुलासा: यूपी में 22 साल पहले थे 54 फीसदी ओबीसी, 30 फीसदी थे एससी, जानिए जातिवार आंकड़े

वह रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस टीम ने एक तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस सहित बाइक बरामद की है। साधु यादव पर हत्या के प्रयास, हत्या और गैंगस्टर सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें