
हत्या का कबूलनामा करते हुए वीडियो बनाता प्रदीप धीमान।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”699f45ae35d694adf1085e2d”,”slug”:”sunil-murder-case-i-shot-sunil-3-bullets-will-also-kill-my-wife-murderer-s-confession-video-viral-2026-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुनील हत्याकांड: ‘मैंने मारीं सुनील को 3 गोलियां, अपनी पत्नी को भी मारूंगा’, कातिल का कबूलनामा; वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हत्या का कबूलनामा करते हुए वीडियो बनाता प्रदीप धीमान।
– फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की सरे बाजार हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो घर से भागेगी, उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था, उसे अभी मारकर आया हूं। पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी भागे मुझे बताओ मैं मारूंगा। चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पूर्व पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।