
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ शिक्षक सूर्यप्रकाश द्विवेदी (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर के कुड़वार में बीईओ की डांट से क्षुब्ध होकर शिक्षक के विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद सुबह 9:00 बजे परिजन शिक्षक का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।
आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में परिजन शिक्षक का शव लेकर गोमती नदी के कुड़वार घाट के लिए रवाना हुए। इसके पहले बुधवार को पूरे दिन परिजन व शिक्षक नेता मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें – ग्राइंडर से रेता पत्नी का गला… डॉक्टर ने बच्चों के सिर पर किए हथौड़े से वार; रूह कंपा देने वाला था मंजर
ये भी पढ़ें – पत्नी-बच्चों के कत्ल के बाद सुसाइड: डॉक्टर ने आधा घंटे में परिवार को मार डाला, क्रूरता देख कांप उठे चिकित्सक
बल्दीराय थाने के केवटली निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी कुड़वार ब्लॉक के पूरे चित्ता रवनिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। आरोप है कि कुड़वार के बीईओ मनोजीत राव की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
उनका शव मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कुड़वार-हलियापुर मार्ग स्थित केवटली गांव के मोड़ पर पहुंचा था। पहले से ही मौजूद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शव वाहन को वहीं पर रोकवा लिया था। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दी थी।
परिजन शव को बीआरसी कुड़वार पर धरना दे रहे शिक्षकों के पास ले जाना चाह रहे थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद मंगलवार रात 11:45 बजे शव वाहन शिक्षक के घर पहुंचा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा नेता महिमा शंकर द्विवेदी शिक्षक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए राजी करने में लगे रहे। परिजन केस दर्ज कराने की मांग करते रहे।
