Computer operator sexually assaulted girl students in government school in Shahjahanpur

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक ने कई छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। विभाग ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक स्कूल का कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापक साजिया भी उसका साथ देती थीं। मोहम्मद अली 12 से अधिक छात्राओं से अश्लील हरकतें कर चुका है। 12 मई को स्कूल बंद होने के बाद छात्राओं ने यह बात अपने परिवार में जाकर बताई थी। 

जानकारी होने पर अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा किया था। स्कूल के शौचालय में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक की पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका को थाने ले आई। ग्राम प्रधान की ओर से आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *