Kanpur Crime, monitor interrupted for his mistake, paid 15 thousand rupees and got beaten by the goons

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के एक नामी स्कूल में 10वीं के दो छात्रों के बीच हुए विवाद में बाबूपुरवा के गुंडे ने एक छात्र को धमकी देने के बाद बुरी तरह से पीट दिया। इसके लिए उसे दूसरे छात्र ने 15 हजार रुपये दिए थे। पीटा गया छात्र क्लास मॉनीटर है और दूसरे छात्र की गलत हरकतों का विरोध करता था।

गुंडे ने पीड़ित छात्र को फोन कर 20 हजार रुपये देने या जान से हाथ धोने की धमकी दी थी। छात्र ने विरोध किया तो उसे घर से कोचिंग जाते समय अगवाकर सुनसान जगह ले जाकर मारा और सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित छात्र के व्यापारी पिता ने पुलिस से शिकायत की।

जांच के नाम पर पुलिस ने खानापूर्ति की, लेकिन जब घटना से जुड़े ऑडियो व वीडियो वायरल हुए तो पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हनुमंत विहार के धोबिन पुलिया निवासी हार्डवेयर कारोबारी का 16 साल का बेटा नौबस्ता के एक नामी स्कूल में दसवीं का छात्र है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें