
स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में लखनऊ को तीसरा स्थान मिलने पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर हजरतगंज, विधानसभा मार्ग होते हुए वापस नगर निगम मुख्यालय में समाप्त हुई। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।