People bowed down to freedom fighter Bhagwan Singh of Agra on Independence Day

स्वाधीनता दिवस 2023: आगरा के भगवान सिंह ने आजाद हिंद फौज में दिखाया था अदम्य साहस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मलपुरा विकासखंड क्षेत्र के बाद गांव निवासी भगवान सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। आजाद हिंद फौज में सेवा देते समय उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। वह सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर सेना में भर्ती हुए। इसके बाद देश को आजाद कराने के लिए आजादी की क्रांति में उतर पड़े। स्वाधीनता दिवस पर उनके बलिदान को पूरे गांव के साथ देश भर में लोगों ने नमन किया। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह 24 अक्टूबर 1939 को सेना में भर्ती हुए थे। उन्हें आजादी के 25वें स्वतंत्रता दिवस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से ताम्रपत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। वहीं 1972 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने कृतज्ञता पूर्वक गौरव योगदान के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: ‘साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया’…और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *