
कार्यक्रम को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान खतरे है। सत्ता के समर्थन के कारण संविधान जलाया जा रहा है। यह राष्ट्रद्रोह है। बाबा साहब ने भारतीय संविधान में सभी जाति धर्म के लोगों को समान अधिकार दिया है, फिर भी ढोल गवार शूद्र पशु नारी कहने वाले धर्म के नाम पर हमारा अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा के प्रति अक्रामकता दिखाई।
सोमवार को नहर कॉलोनी में राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के संविधान जागरण समारोह एवं राष्ट्रीय बौद्ध समारोह का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मंत्री अपने पुराने रवैये पर कायम रहे। कहा कि धर्म के नाम पर हमे अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सराहना की। कहा कि भगवान राम की हजारों साल से पूजा-अर्चना होती आ रही है, वह करोड़ों-करोड़ों के आराध्य हैं। ऐसे में उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का उद्देश्य क्या है।