Case of student's death by drowning in swimming pool: Notice to all accused including principal, coach

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ में सैनिक स्कूल में स्वीमिंग पूल में डूबकर 11वीं के छात्र ओम बुधौलिया की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। विवेचक ने सोमवार को आरोपी प्रिंसिपल व अन्य को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा घटना के दिन से संबंधित कई अहम जानकारियां भी मांगी हैं।

मूलरूप से उरई निवासी मनोज कुमार सीआरपीएफ में एएसआई हैं। वर्तमान में उनकी अयोध्या में तैनाती है। उनका बेटा ओम सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। 8 सितंबर की शाम को स्वीमिंग पूल में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। मंडलायुक्त ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं तीन दिन पहले मनोज की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य, स्वीमिंग कोच, लाइफ गार्ड, कर्मचारी व शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचक ने सभी आरोपियों को नोटिस भेजा है। जिससे उनसे पूछताछ की जा सके। पूछताछ कर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। एक टीम घटना वाले के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। उधर ओम के साथ जितने भी छात्र पूल में नहाने गए थे, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर बयान दर्ज करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *