
हज यात्रा
– फोटो : Social Media
विस्तार
हज यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए हज सेवक बनने के इच्छुक पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों से आवेदन मांगा गया है। प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक कर्मियों द्वारा हज की वेबसाइट पर आवेदन के बाद संबंधित दस्तावेजों को 20 दिसंबर तक डीजीपी मुख्यालय भेजने के निर्देश सभी जिलों को दिए गये हैं।
बता दें कि भारत से हर साल हजारों की संख्या में लोग हज करने सऊदी अरब जाते हैं। उनकी सेवा और सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय हज सेवकों को भी तैनात करता है। हज सेवकों की जिम्मेदारी बाकी यात्रियों के आने-जाने के इंतजाम और उनकी मदद करने की होती है। हर साल की तरह इस बार भी पुलिसकर्मियों से भी आवेदन मांगे गए हैं।
बता दें कि हाल ही में कानपुर में तैनात आईपीएस सलमान ताज पाटिल भी सऊदी अरब भेजे गए थे। हज सेवक बनने के लिए पुलिसकर्मी के विरुद्ध किसी तरह की जांच, विभागीय कार्यवाही, मुकदमा दर्ज नहीं होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे पूरी तरह स्वस्थ भी होना चाहिए।
