आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। तकनीकी एरिया में गुब्बारा मिलने से खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गईं। जांच के बाद गुब्बारा थाना शाहगंज पुलिस को साैंपा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos

मामले में एयरफोर्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अति सुरक्षित क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा आखिर कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच में जुटी है। गुब्बारे का रंग आधा सफेद और आधा हरा है। गुब्बारे पर एसजीए भी लिखा हुआ है। साथ ही उर्दू भाषा में भी गुब्बारे पर कुछ लिखा है। 

थान प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें