यूपी के अलीगढ़ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिकी की पहले हत्या की, फिर खुद ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस को एक खंडहर से युवती का शव भी मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकराबाद क्षेत्र से युवती लापता थी। युवक ने युवती की हत्या कर दी। युवक ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते हुए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौत हो गई। लापता युवती के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। युवती की लाश भी गांव के बाहर एक खंडहर से मिल गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
13 मार्च को अकराबाद थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के बारे में पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने 13 मार्च को भदेशी फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने भाई को फोन कर यह बताया कि युवती की मृत्यु हो गई है, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। 14 मार्च को युवती का शव गांव के ही एक परित्यक मकान में मिला है। दोनों शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।-कमलेश कुमार, सीओ
नग्न अवस्था में मिला युवती का शव
बताया जा रहा है कि युवती का शव अकराबाद क्षेत्र स्थित खंडहर में नग्न अवस्था में मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे और अंगवस्त्र उसके मुंह में ठूसा हुआ था। युवक का शव अलीगढ़ के भदेसी पला रेलवे ट्रेक पर मिला। युवती के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।
मरने से पहले युवक ने वीडियो कॉल पर कहा लड़की का काम तमाम कर दिया है… द एंड
युवक ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले अपने भाई को वीडियो कॉल की और कहा कि लड़की का काम तमाम कर दिया है… द एंड। सूचना के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं। थाना अकराबाद और गांधी पार्क की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
