VIDEO : हनुमान मंदिर में फेंका गया बछड़े का सिर, हंगामे के बीच पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

घटना त्रिवेणी नगर के हनुमंत नगर-तीन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर फेंका गया था। पुजारी विजय पुरी ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने लोगों को जानकारी दी। लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया।

बड़ी संख्या में लोग मंदिर में एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से सिर फेंकने वाले का पचा लगाने में जुटी है। जानकारी मिली तो विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात करके जानकारी ली।

बताया गया कि लगभग सात महीने पहले यहां पर गाय के पेट में चाकू घोंपा गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी मनबढ़ होते जा रहे हैं। मंदिर के आसपास मांस- मछली की दुकानें भी हैं। विरोध करने पर कई बार दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए लेकिन अंत में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शाम को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी जताई। गो हत्या बंद करो…जैसे नारे लगाए। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *