उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने पांच परिवारों की खुशियों को उजाड़ दिया। एक साल के मासूम से पिता का दुलार भी छिन गया। आफरीन की शादी दो साल पहले ही हुई थी। इस हादसे में उसके पति मनीष खां की भी जान चली गई। पति की मौत के बाद से वो बेसुध हो गई है।
