Lost dignity for hand pump Village head father trapped poor woman Misdeed by blackmailing

महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना खेरागढ क्षेत्र में देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं। पीड़िता ने हैंडपंप देने के नाम पर कई साल से शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका वीडियो भी बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

यहां का है मामला 

इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश पर महिला ने शारीरिक शोषण करने व आपित्तजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता ने उसे हैंडपंप दिलाने का आश्वासन दिया था। हैंडपंप दिलाने के लिए एक दिन वह उसे अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें – UP: आगरा आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा,  बोले- किसानों को पूरी मिलेगी बिजली, नहीं होगी कटौती

बना लिया अश्लील वीडियो 

 ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद उसे सरदार पटेल एजूकेशन काॅलेज अटा ले गए। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गयां। जिसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। 26 जुलाई 2023 को फिर से उसे धमका कर काॅलेज परिसर में लेकर गए थे। 

ये भी पढ़ें – शर्मनाक: आधी रात को घर आया पति का दोस्त…, विवाहिता के साथ किया ऐसा घिनौना काम; बर्बाद हो गई जिंदगी

आरोपी गिरफ्तार 

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें – UP: फिरोजाबाद में 5 माह की गर्भवती ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *