पुलिस-प्रशासन ने 5 जनवरी की दोपहर को इगलास रोड स्थित एक होटल पर छापा मारा। यहां 11 युवक व आठ युवतियां मिलीं। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई।
एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण कोतवाली हाथरस गेट और महिला थाने के पुलिस बल के साथ इस होटल पर पहुंचे। सूचना मिली थी कि होटल पर काफी समय से युवक-युवतियां आ रहे हैं। आसपास रहने वाले कॉलोनी के लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि इससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है।
अधिकारियोें को शिकायत सही मिली। युवक-युवतियां कमरों में थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए। पूछताछ व जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पकड़े गए युवकों को थाने ले जाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
