अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 03 Mar 2026 09:51 AM IST

होली पर हुड़दंग रोकने के लिए आगरा पुलिस ने ड्रोन कैमरों, 60 स्थानों पर जिग-जैग बैरियर और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। रंग लगाने के बहाने उपद्रव करने वालों को शांतिभंग में जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रहेगी।


Alert in Agra: Drones Zig-Zag Barriers and Intelligence Units Deployed for Holi Security

agra police
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

 होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों और जिग-जैग बैरियर लगाकर निगरानी की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Trending Videos

सोमवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि रंग लगाने के बहाने हुड़दंग पर पुलिस शांतिभंग में कार्रवाई करेगी। आरोपियों को एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें पुलिस की रिपोर्ट पर जेल भी भेजा जाएगा। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि चेकिंग के नाम पर किसी से अभद्रता नहीं होनी चाहिए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *