संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 21 Oct 2024 12:21 AM IST

1.86 lakh beneficiaries of Ujjwala scheme will get Diwali gift

Trending Videos



कासगंज। जिले के 1.86 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दीपावली का तोहफा मिलेगा। दो चरणों में लाभार्थियों को निशुल्क रिफलिंग दी जाएगी। लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण होना आवश्यक है।

Trending Videos

प्रदेश सरकार ने गत वर्ष उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो सिलिंडर की रिफिल निशुल्क देने की योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में भी योजना के लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में अक्तूबर से दिसंबर माह और द्वितीय चरण में 2025 जनवरी से मार्च माह के बीच एक-एक सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 1.86 लाख उज्ज्वला लाभार्थी को योजना का लाभ मिलेगा। इसमें से अब तक 1.08 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। पहले इनको लाभ दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *