10 maunds of Tesu flowers 24 maunds of Rang Chadan and 42 maunds of Gulal were used In Dauji Huranga

दाऊजी का हुरंगा: होली खेलते हुरियारे और हुरियारिनें
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास किया। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया गया। नृत्य महारास चला। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य किया। 

दाऊजी हुरंगा में मंदिर प्रांगण में 10 मन टेसू के फूल, 24 मन केसरिया रंग व चदन,  42 मन अबीर-गुलाल, 20 मन गुलाब व विभिन्न फूलों का प्रयोग होगा। छह मन भुड़भुड़, चार मन फिटकरी, पांच मन चूना के प्रयोग किया गया। वहीं टेशू के रंग में केसर, चूना, फिटकरी मिलाकर प्राकृतिक रूप से रंग तैयार किया गया। गुलालों को मशीनों में भरकर उड़ाया गया। दर्जनों पानी व रंगों के फव्वारे लगाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *