आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को एकलव्य स्टेडियम में महिलाओं की ऊर्जा और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अस्मिता पोर्टल के अंतर्गत आयोजित महिला दौड़ में जिलेभर से आईं करीब 1000 महिलाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गईं। इन स्पर्धाओं को अंडर-13, 13 से 18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित किया गया, जिनमें कुल नौ दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही लेमन स्पून रेस का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कभी भी खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए। हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार, साहिल कुमार, राजेंद्र शर्मा, अंकित, अर्शिया, मनीषा और आशा रानी आदि मौजूद रहे।

ये रहीं विजेता

-अंडर-13 वर्ग 400 मीटर दौड़ में आराध्या प्रथम, मित्थी चौधरी ने द्वितीय और आराध्या तृतीय रहीं।

– अंडर-18 वर्ग 200 मीटर दौड़ में सोनम ने प्रथम, कल्पना द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं।

– 18 वर्ष से अधिक वर्ग 400 मीटर दौड़ में नवसीन जोसेफ प्रथम, अनी त्यागी द्वितीय और अर्पिता तृतीय रहीं।

– लेमन स्पून रेस में आराध्या प्रथम, मिस्टी द्वितीय और हिमांशी तृतीय रहीं।

अस्मिता पोर्टल के अंतर्गत आयोजित महिला दौड़

अस्मिता पोर्टल के अंतर्गत आयोजित महिला दौड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें