{“_id”:”678497f07ba311220d044796″,”slug”:”105-candidates-applied-for-one-post-in-ayush-doctor-recruitment-in-lucknow-merit-will-be-basis-2025-01-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: आयुष डॉक्टर भर्ती में एक पद के सापेक्ष 105 उम्मीदवारों ने किया आवेदन, मेरिट के होगा आधार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
docter demo – फोटो : Freepik
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए मारामारी मची है। इसकी वजह है कि एक पद पर करीब सौ डॉक्टर उम्मीदवार हैं। आवेदन अधिक होने के कारण विभाग मेरिट के आधार पर इनका चयन करेगा।
Trending Videos
सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं हैं। एनएचएम ने जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू से होगी। पहली बार इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों ने फॉर्म भरकर सीएमओ दफ्तर में जमा किए हैं।
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी
अफसरों का कहना है 21 पद के सापेक्ष करीब 2,200 डॉक्टरों ने फार्म जमा किए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, एक पद पर 105 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। ऐसे में जिनकी मेरिट ज्यादा होगी, वही वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तारीख नहीं तय हो पाई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, डीएम से अनुमति लेने बाद वॉक इन इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी।
भर्ती के लिए आने लगी सिफारिश
आयुष डॉक्टर की भर्ती के लिए कई अभ्यर्थी रोज सीएमओ दफ्तर के चक्कर लगाकर जुगाड़ बैठा रहे हैं। वहीं, कुछ सिफारिश करवा कर जुगाड़ बैठा रहे हैं। हालांकि, अफसर उन्हें चयन प्रक्रिया नियमों का हवाला देकर लौटा रहे हैं।