झांसी। जमीन दिलाने के नाम पर 11.71 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।

बाबूलाल कारखाना निवासी दीपक वार्ष्णेय ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2023 में आरोपी राजीव शर्मा ने उसे बबीना क्षेत्र में जमीन दिलाने का वादा किया था। जमीन मालिक के रूप में चंद्र नारायण त्रिपाठी से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा

तय किया। उनके विश्वास में उन्होंने 49 लाख रुपये के सौदे में उसने विभिन्न तिथियों पर चेकऔर नकद के माध्यम से रकम दी। बाद में जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो उसे पता चला कि जिस व्यक्ति को जमीन मालिक बताया गया था, वह असली मालिक नहीं है और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। उससे कुल 11.71 लाख रुपये हड़प लिए गए । पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसे धमकाने लगे। पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण में पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *