11 thousand crores loss to indian masala industiry.

lucknow
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले पैकेटबंद मसालों पर प्रतिबंध और जांच के दायरे में आने के बाद इस उद्योग की साख संकट में है। करीब 80 हजार करोड़ के इस कारोबार में भारत का सिक्का चलता है। उद्यमियों के मुताबिक प्रतिबंधों की वजह से विदेशों के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी मसालों की खपत में 15 फीसदी की कमी आ गई है। यानी 11 हजार करोड़ का झटका लग चुका है।

अकेले यूपी की मसाला इंडस्ट्री को 4 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। वहीं फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि घातक एथीलीन ऑक्साइड की न्यूनतम मानक सीमा को दस गुना बढ़ा दिया गया है। इंडस्ट्री ऐसे प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र भी मान रही है, ताकि चीन सहित कुछ अन्य देश मसाला निर्यात में भारत को मात दे सकें।

ये भी पढ़ें – यूपी: 13 सीटों पर कैसे रहे समीकरण, कहां रहा त्रिकोणीय मुकाबला, किन सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई?

ये भी पढ़ें – UP में पांचवा चरण: कम मार्जिन वाली सीटों पर पक्ष-विपक्ष में होगी असली जंग, 14 में से 13 सीटों पर BJP का कब्जा

भारत रसोई मसालों के निर्यात में नंबर वन है। सिंगापुर और हांगकांग ऑस्ट्रेलिया ने भी मसालों की जांच शुरू कर दी है। अमेरिका ने भी 22 भारतीय मसालों को जांच के दायरे में शामिल कर दिया है। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के मुताबिक अगर जांच का दायरा इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात गंभीर हो जाएंगे, क्योंकि विदेशों में भारतीय मसालों का कारोबार 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। विदेशों में किसी तरह का एक्शन लिया गया तो मसाला निर्यात को 50 फीसदी तक नुकसान हो सकता है।

भारतीय मसालों की दुनियाभर में धूम

भारतीय मसालों का सबसे बड़ा ग्राहक चीन है। दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे पर बांग्लादेश है। इनके अतिरिक्त इंग्लैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, जर्मनी, थाईलैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात भी मसालों के बड़े खरीदार हैं। कुल निर्यात होने वाले मसालों में दो तिहाई इन्हीं देशों की हिस्सेदारी है। खास बात ये है कि भारतीय लाल मिर्च इलायची (छोटी और बड़ी), धनिया, हल्दी, अजवाइन, जीरा, सौंफ, मेथी, अजवाइन, सरसों, सौंफ, जायफल और जावित्री के मुरीद पूरी दुनिया के देश हैं। हींग और इमली की मांग तीन साल में 30 फीसदी बढ़ी है। पुदीना मसाला और करी पाउडर भी विदेशियों को खूब भाता है। अब तो बुकनू का स्वाद भी विदेशियों को लग गया है। 18 अरब डाॅलर का निर्यात तो अकेले मिर्च, जीरा और हल्दी का हुआ।

अंतरराष्ट्रीय साजिश के भी आरोप

मसाला इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड्स के मालिक इस मामले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्हें डर है कि ज्यादा बयान कहीं उन्हीं पर भारी न पड़ा जाए। उनका कहना है कि भारत दुनियाभर में मसाला उत्पादन में नंबर वन है। कुल मसाला उत्पादन में हिस्सेदारी करीब 72 फीसदी है। इस बाजार पर चीन सहित कुछ अन्य देशों की नजर है। इस बाजार पर छाने के लिए सबसे आसान रास्ता यही है कि भारतीय मसालों की गुणवत्ता को कटघरे में खड़ा कर दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *