संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। जबलपुर और नागपुर रेल मंडल में चल रहे तीसरी लाइन के काम के चलते रेलवे ने 11 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। इन मंडलों को जाने वाली 11 ही ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। 26 हजार यात्रियों ने टिकट निरस्त कर रिफंड के लिए आवेदन किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल और मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन का प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन के कार्याें के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक की थी, उन्हें टिकट निरस्तीकरण पर शत प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।

इन तिथि में ये ट्रेनें हैं निरस्त

ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 17 अगस्त।

ट्रेन नंबर 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ 17 अगस्त।

ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 17 व 18 अगस्त।

ट्रेन नंबर 22166 भोपाल-सिंगराैली एक्सप्रेस 28 अगस्त और 11 सितंबर।

ट्रेन नंबर 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 26 अगस्त और 14 सितंबर।

ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-मुंबई एक्सप्रेस 4 और 11 सितंबर।

ट्रेन नंबर 20848 मुंबई-दुर्ग एक्सप्रेस 6 और 13 सितंबर।

ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 30 अगस्त 6, 10 और 13 सितंबर।

ट्रेन नंबर 22868 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 31 अगस्त, 7, 11 और 14 सितंबर। ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस 27 अगस्त और 3 सितंबर।

ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 अगस्त और 5 सितंबर।

– इन ट्रेनों में बैठने से पहले देख लें मार्ग

ट्रेन नंबर 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 अगस्त को रायपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-बल्हारशाह के रास्ते संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस नागपुर-रायपुर-बल्हारशाह-विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 31 अगस्त और 9 सितंबर को बदले मार्ग नरकटियागंज-कटनी-सतना-ओहन से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 12824 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 सितंबर को बदले मार्ग झांसी-ओहन-कटनी-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर 11449 जबलपुर-श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 3 सितंबर को बदले मार्ग नरकटियागंज-कटनी-सतना-ओहन से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 11450 श्री वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस 11 सितंबर काे झांसी-ओहन-कटनी-सतना से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 9 सितंबर को बदले मार्ग झांसी-ओहन-कटनी-नरकटियागंज से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 और 8 सितंबर को बदले मार्ग नरकटियागंज-कटनी-सतना-ओहन-झांसी से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 12 सितंबर को बदले मार्ग नरकटियागंज-कटनी-सतना-ओहन-झांसी से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 12550 मुंबई-दुर्ग एक्सप्रेस 12 सितंबर को बदले मार्ग ओहन-सतना-कटनी-नरकटियागंज से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 4 सितंबर को बदले मार्ग झांसी-ओहन-सतना-कटनी-नरकटियागंज से संचालित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *