लखनऊ। इमरजेंसी मेडिकल अफसर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में खाली पदों को भरने के लिए सीएमओ आफिस में सोमवार को वॉक इन इंटरव्यू हुआ। इसमें 22 पदों से सापेक्ष 111 डॉक्टर इंटरव्यू देने पहुंचे। वहीं, एडीएम भी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। चयनित डॉक्टरों का रिजल्ट इसी माह जारी होगा।

Trending Videos

सीएमओ आफिस में वॉक इन इंटरव्यू 22 पद के लिए डॉक्टरों का चयन होना है। इसमें सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मेडिकल अफसर के 16 पद हैं। ये डॉक्टर सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, बीआरडी महानगर, झलकारीबाई, डफरिन व रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि चयनित डॉक्टरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व अस्पतालों में भेजा जाएगा।

एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर डॉक्टरों की भर्ती में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप हैं। जांच होने बाद उन्हें चयन प्रकिया से नहीं हटाया गया। कमेटी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी शामिल रहे। आरोप है एक विशेष वर्ग की भर्ती में इन पर आरोप लगे हैं। अफसरों का कहना है एनएचएम जरिये कमेटी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक को रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *