12 bighas of wheat crop destroyed by fire, accident happened due to spark from short circuit, villagers brough

फतेहपुर में 12 बीघा फसल जलकर खाक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में एचटी लाइन के तारों में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों और ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों और पानी के टैंकर से किसी तरह आग पर काबू पाया। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप पास किसान वीरभद्र दुबे के खेत हैं।

उनके खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तारों के टकराने से शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग गेहूं के खेतों में भी पहुंच गई। इससे वीरभद्र दुबे के एक बीघा गन्ना और एक बीघा गेहूं की फसल, पुत्तन दुबे की छह बीघा, विजय कुमार द्विवेदी की तीन बीघा और ओमदत्त द्विवेदी की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

किसानों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग बुधवार करीब 11 बजे लगी थी। ग्रामीणों की सूचना और आग बुझाने के बाद भी दमकल की टीम करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें