12 people from Aligarh killed in Jammu bus accident

इगलास क्षेत्र के संजय के घर पर गमगीन उनकी मां केला देवी व अन्य
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ जिलाधिकारी विशाख जी ने 31 मई को जम्मू के प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम पर बात की। शवों को अलीगढ़ लाने की व्यवस्था कराई और घायलों के उपचार की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि झेलम एक्सप्रेस एवं अंडमान एक्सप्रेस से मृतकों के शव, घायल एवं अन्य लोगों को वापस लाया जा रहा है। इसमें पहली ट्रेन 1 जून दोपहर 12.30 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसमें नाया गांव के एक मृतक का शव व अन्य 11 लोग होंगे। दूसरी ट्रेन शाम चार बजे मथुरा आएगी। इसमें 11 शव व अन्य घायल एवं परिजन शामिल होंगे। कुल 37 लोग आएंगे। जिला प्रशासन ने मथुरा स्टेशन से नाया गांव तक इन्हें लाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर ली है। 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उनके साथ ड्राइवर व अधिकारी लगाए गए हैं। मृतकों का उनके पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम को मथुरा भेजा जा रहा है।

एसडीएम न्यायिक सुधीर कुमार सोनी, नायब तहसीलदार कोल रतन कुमार, हाथरस के नायब तहसीलदार व एक पुलिस निरीक्षक की टीम शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। राज्यमंत्री व हाथरस लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान भी प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जम्मू पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक टीम के साथ जम्मू के अधिकारियों से बातचीत की। दोपहर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात सभी शव ट्रेन के जरिए जम्मू से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। शवों को गांव भेजा जाएगा। जिला प्रशासन गांव में स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं। मुआवजे की प्रक्रिया की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 

आएंगी राज्यपाल

प्रदेश की राज्यपाल 1 जून को अलीगढ़ हवाईअड्डे पर आएंगी। यहां से वे हाथरस जाएंगी और वापसी में यहीं से लखनऊ रवाना होंगी। राजभवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हवाई मार्ग से 8:30 बजे से अलीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां से वे हाथरस जाएंगी और वहां से वापस दोपहर 1:30 बजे हवाईअड्डे पर पहुंचकर लखनऊ रवाना होंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से तैयारियां की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *