1209 couples got married in a mass marriage at Fertilizer in Gorakhpur, CM Yogi was present.

सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार देते सीएम योगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समता का प्रतीक के साथ समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात है। वे रविवार को गोरखपुर के फर्टिलाइजर स्थित ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज 1209 जोड़ा विवाह के बंधन में बंधन में बंध रहे हैं। यह युवक युवतियां समाज में फैले दहेज प्रथा को नकार कर इस योजना में शामिल होकर मिशाल पेश कर रहे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश के हर जिलों में आयोजित किया जा रहा है। पिछले सात साल में प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना से जुड़ कर 3 लाख 84 हजार नौ जोड़ा दहेज प्रथा को नकार कर जुड़ चुके हैं।

इस सत्र के पूरा होने तक यह संख्या बढ़ाकर चार लाख पार कर जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार समाज की हर कुरीतियों के खिलाफ लड़ने को तैयार है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि मौजूद रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *