
kanpur student missing case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पिता के खाते से 50 हजार रुपये निकल जाने से सहमा 12वीं का छात्र सोमवार को घर छोड़कर चला गया। स्कूल बैग में मिले पत्र में उसने लिखा है कि ‘पापा बहुत बड़ी गलती हो गई… प्लीज अब मुझे ढूंढिएगा मत।
नहर में कूदकर जान दे दूंगा, पर आप लोगों का सामना नहीं कर सकता हूं’। इसके बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पांच टीमें बनाकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से छपरा बिहार निवासी नितेश कुमार आर्डनेंस फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर हैं।
