12th class student's head broken by hitting the butt of a pistol

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। मार्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। मारपीट में एक छात्र का तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल छात्र के पिता ने छह छात्रों के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिवाजी नगर निवासी मनोज उपाध्याय का पुत्र मार्डन पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब 11.40 बजे उसका स्कूल के पास ही कुछ छात्रों के साथ उसकी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों एवं बेल्ट से मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद हमलावर छात्रों में एक ने अपने बैग से तमंचा निकाल लिया और उसके पुत्र के सिर पर दे मारा। इससे उसका सिर फट गया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पिता मनोज वहां पहुंच गया। घायल पुत्र को लेकर वह अस्पताल गया। इसके बाद नवाबाद थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *