प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा इलाके के गोपालगंज भावनपुर गांव में 14 साल की सेजल जायसवाल को सोते समय सांप ने काट लिया। सेजल महेश जायसवाल की बेटी थी। परिजनों को जब सांप के काटने का पता चला तो वे उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए।
.
वहां डॉक्टरों ने सेजल की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब तक बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सेजल कक्षा 4 की छात्रा थी और डेरवा के लॉजिकल मेमोरियल स्कूल में पढ़ती थी। उसकी मौत की खबर मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया। पिता महेश जायसवाल मेले में कॉस्मेटिक की दुकान लगाते हैं।
जेठवारा पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
