आगरा में घूमते मिले किशोर को अपना बेटा बताते हुए दो परिवारों ने दावा जता दिया। इस पर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद ही निर्णय हो सकेगा।

 


14-year-old boy found wandering in Agra two families claim he is their son

थाने पर जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में अकेले घूमते हुए मिले 14 साल के किशोर पर दो परिवार ने अपना बेटा होने का दावा किया है। एक का बेटा 3 साल पहले लापता हुआ था। वहीं दूसरे का बेटा दो दिन पहले घर के बाहर से लापता हो गया था। दोनों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद ही किशोर को साैंपने के बारे में निर्णय हो सकेगा।

loader

रविवार शाम को चार पुलिया, एत्माद्दाैला के पास एक किशोर घूम रहा था। एक मंदिर के बाबा अवधेश ने उसे देख लिया। उससे पूछताछ की। मगर किशोर ठीक से बोल नहीं पा रहा था। पिता का नाम और घर का पता भी नहीं बता पा रहा था। इस पर उन्होंने थाना एत्माद्दाैला पुलिस बुला ली। किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें