संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 25 Aug 2024 02:42 AM IST

14455 applications for toilets, half left for verification

Trending Videos



कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने के लिए 29 जुलाई से 18 अगस्त तक अभियान चलाया गया। इसमें बिना शौचालय वाले घरों में रहने वाले परिवारों से आवेदन लिए गए। इस दौरान 14455 परिवारों के मुखिया ने आवेदन किए, इनके सत्यापन के बाद 7146 पात्र लाभार्थी पाए गए।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उनके मकानों में शौचालय निर्माण कराने के लिए जनपद की 413 ग्राम पंचायतों में विकास खंड वार अभियान चलाया गया। इसके प्रथम चरण में जनपद के सात विकास खंडों में 14455 आवेदकों ने अपने आवेदन शौचालय निर्माण कराए जाने के लिए पंचायती राज विभाग को दिए। दूसरे चरण में सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद 7146 लाभार्थी ही पात्र पाए गए। इनके आधार बेस्ड खातों में शौचालय निर्माण के लिए 6000 रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *