संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 14 Nov 2025 12:33 AM IST

15 women delivered their babies at health centers

फोटो28गंजडुंडवारा के गांव बरेठी में दवा वितरण करते स्वास्थ्य कर्मी ।स्रोत:विभाग



कासगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किए। 15 महिलाओं के प्रसव कराए गए। बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच कराई गई। कोई संक्रमित नहीं मिला। अमांपुर केंद्र में 147 मरीज पहुंचे। बुखार पीड़ित 13 मरीजों की मलेरिया तथा 11 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई। 4 महिलाओं के प्रसव कराए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरोंजी में 189 मरीज पहुंचे। बुखार पीड़ित 10 मरीजों की डेंगू, 38 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। 4 मरीजों को भर्ती किया गया। 6 महिलाओं के प्रसव कराए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 243 मरीज आए। 32 मरीजों की मलेरिया तथा 4 की डेंगू की जांच की गई। 2 मरीज भर्ती किए गए। 2 महिलाओं के प्रसव कराए गए। क्षेत्र के गांव बरेठी में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। गांव में मिले बीमार लोगों को दवा का वितरण किया गया। सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर 296 मरीज आए। 6 मरीज भर्ती किए गए। 55 बच्चों का टीकाकरण किए गया। 3 महिलाओं के प्रसव कराए गए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें