150 students skipped the agriculture and economics exams.



इटावा। यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। अधिकारियों ने छापेमारी की। मंगलवार को मुख्य रुप से इंटर की कृषि और अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में कुल 150 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का एनसीसी और इंटर का कृषि विषय का प्रश्नपत्र था। द्वितीय पाली में हाईस्कूल का मानव विज्ञान और इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई । प्रथम पाली में 711 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 685 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसमेंं 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2027 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1903 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । इस परीक्षा 124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *