संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एमएस राजपूत इंटर कालेज प्रेमनगर नगरा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इसमें 151 शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता शिक्षक सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता मैथिलीशरण मुदगिल ने की। चंद्रभान तिवारी, विनोद शर्मा, केके शर्मा, हरशरण शुक्ला, राजीव शुक्ला, कल्पना दुबे, अमरदीप थापक, सीता कुशवाहा, गीता देवी, संगीता सिंह, मंजू अग्रवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवास, डा. प्रदीप सेन, आदेश चतुर्वेदी, रितुल विवेक त्रिपाठी, इंदिरा गुप्ता, अजय अनुरागी, दीपचंद, मनीषा तिवारी, आरबी पाल, नजाकत अली हाशमी, गुरुजीत सिंह खनूजा, गोविंद शर्मा, पूनम मिश्रा, बृजेंद्र शरण श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, दया भारद्वाज, योगेंद्र आर्य, नरेश कुमार, नीलेश विश्वकर्मा, राजीव शुक्ला, अचल सिंह, मनीष गुप्ता, तरुण अरोरा आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अरुण सिंह, राजेश दीक्षित, बालमुकुंद अग्रवाल, गोकुल दुबे, इंदरपाल सिंह खनूजा, श्रवण तिवारी, नरेश मिश्रा, ऋषभ सिंह, रोहन सिंह, वैभव सिंह, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
