– किसी ने यात्रा रद्द की तो कोई दूसरी ट्रेनों में तलाशता रहा जगह

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। साबरमती हादसे के बाद रेल प्रशासन द्वारा 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पांच हजार यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए, जबकि कई यात्री दूसरी ट्रेनों में सीट तलाशते नजर आए।

साबरमती ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन द्वारा 01823 झांसी-लखनऊ पैसेंजर, 01824 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 1109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, 01802 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 01801 मानिकपुर-कानपुर मेमू, 01814 कानपुर-झांसी मेमू, 01813 झांसी-कानपुर मेमू, 01887 ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, 01888 इटावा-ग्वालियर पैसेंजर, 01889 ग्वालियर-भिंड पैसेंजर, 01890 भिंड-ग्वालियर पैसेंजर, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी, 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी, 04143 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 04144 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो पैसेंजर व 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया।

000000000

10 ट्रेनों के बदले गए रूट

हादसे के बाद रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों के रूट बदल दिए। 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 20104 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 05326 गोरखपुर फेयर स्पेशल झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 15024 गोरखपुर स्पेशल झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। जबकि, 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल ग्वालियर, भिंड, इटावा व कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल कानपुर सेंट्रल, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी से चलेगी। 09465 दरभंगा क्लोन स्पेशल झांसी, आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 12591 यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्स्प्रेस कानपुर सेंट्रल, इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी से चलेगी। 05303 महबूबनगर समर स्पेशल कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, आगरा कैंट व झांसी से चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें