लखनऊ। राजधानी में शनिवार को 16,766 प्रीपेड मीटरों की बिजली बैलेंस माइनेस होने पर अपने आप कट गई। इसके बाद अमौसी, हुसैनगंज, पुरनिया व गोमतीनगर जोन कार्यालय में बिल जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिन बकायेदारों की बिजली काटी गई, उनमें 7847 अमौसी, 4083 लखनऊ मध्य, 2762 जानकीपुरम और 2074 गोमतीनगर जोन के थे। कार्यालयों में शाम छह बजे तक इनकी भीड़ लगी रही। हालांकि, कंज्यूमर एप डाउनलोड करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हुई। लोगों ने यह जानकारी भी ली कि कितनी रकम जमा की जाए, जिससे बिजली अपने आप चालू हो जाए।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *