कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने गंंजडुंडवारा सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्साधीक्षक सहित 17 कर्मी अनुपस्थित मिले। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर समीक्षा बैठक से 12 एएनएम अनुपस्थित रहीं। अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।

सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आकाश सिंह‚दंत शल्यक डाॅ. शाने रफी‚ प्रतिरक्षण अधिकारी राजकुमारी, वाहन चालक दिनेश सिंह‚ वीसीपीएम चंद्रिका यादव‚ एएनएम नीरज‚ स्टाफ नर्स पूजा‚शैली‚प्राची‚ संगीता प्रकाश, पूनम, निधि, अनुपम, एलटी शैलेंद्र‚ डीईओ राहुल कुमार‚ उषा रानी‚ वार्ड ब्वॉय सरोज, स्वीपर राहुल अनुपस्थित मिले।

स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पर आयोजित समीक्षा बैठक में एएनएम लक्ष्मी‚ रश्मि‚ जूली‚ सुमन‚ ओमवती‚ पूनम‚ अंशिका‚ गिरिजा‚ नीरज‚ नेहा‚ पूनम तथा किरन अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मियों का वेतन⁄मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ स्पष्टीकरण भी मांगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें