{“_id”:”670edb495b8a69f18002b29c”,”slug”:”17-two-wheelers-auctioned-for-rs-142-lakh-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-414121-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: 1.42 लाख में नीलाम हुए 17 दुपहिया वाहन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बबीना। ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत बबीना थाने में दाखिल वाहनों को बोली लगाकर नीलाम किया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर एवं सीओ सदर स्नेहा तिवारी की देखरेख में बबीना थाने में दाखिल वाहनों की नीलामी संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में नौ लोगों ने अपने नाम दाखिल किए थे जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले शास्त्री नगर निवासी दिनेश रैकवार ने 1,42,000 रुपये में 17 दो पहिया वाहनों को नीलामी में प्राप्त किया। इन 17 दोपहिया वाहनों में एक बजाज चेतक स्कूटर सहित 16 मोटरसाइकिल शामिल है।
