19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अंतर्गत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के डायमंड जुबिली कार्यक्रम के सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत बनाने तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने का आह्वान किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री  ने कहा कि 19वीं जम्बूरी आपसे जो अपील करती है, उसी की आपसे अपेक्षा है। आपको प्रकृति प्रेम, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना होगा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा तथा राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहना होगा। यह कार्य अगर हम सभी मिलकर करेंगे, तो देश की कोई चुनौती शेष नहीं रहेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जागृत युवा शक्ति वाला राष्ट्र ही महाशक्ति बनता है। महापुरुषों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को सफलता का मूलमंत्र भी दिया। इसके साथ ही देश-दुनिया के कोने-कोने से आए स्काउट्स व गाइड्स का प्रदेश और राष्ट्र की ओर से स्वागत व अभिनंदन भी किया।

ये भी पढ़ें – एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक



ये भी पढ़ें – SIR ड्यूटी में लगे शिक्षक ने जहर खाया… लखनऊ में मौत, डीएम ने दबाव होने से किया इनकार, बोलीं- पारिवारिक मामला

देश के अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि लगभग 61–62 वर्षों बाद अब यह भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश देश के अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है। इस प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जन्म लिया है। श्रीरामजन्मभूमि का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से भगवा झंडा ध्वजारोहण के साथ लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही धरा है, जहां लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और लीलाएं रचीं। यह वही धरा है जहां महात्मा बुद्ध ने पहला ज्ञानोपदेश दिया। महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के साथ सर्वाधिक चातुर्मास के निर्वहन का भी उत्तर प्रदेश साक्षी है। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसने तीर्थंकर भगवानों को जन्म दिया था। इसी धरती से वर्ष 1857 में देश की आजादी के लिए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने संकल्प किया था कि वे अपनी धरती को विदेशी हुकूमत से नहीं निचोड़े जाने देंगी।

इसी ऊर्जा के आह्वान के लिए आज हम सब जम्बूरी के इस आयोजन में जुटे हैं। इस धरती पर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफ़ाक उल्लाह खाँ व वीर शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने आज़ादी के संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाया था। इसी धरती में स्वतंत्र भारत का सबसे अधिक युवा निवास करता है। उत्तर प्रदेश की इस धरा पर 19वीं जम्बूरी का आयोजन नई प्रेरणा प्रदान करने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *