लखनऊ। पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर जालसाजों ने अलीगंज सेक्टर-के निवासी कारोबारी अंबिका प्रताप सिंह से 19.83 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पांच नवंबर को साइबर क्राइम थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
अंबिका के मुताबिक उन्हें जियो बीपी मोबिलिटी पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेनी थी। 26 अक्तूबर को उन्होंने jiobprbmlbpdealership.in पर पंजीकरण कराया। चार नवंबर की सुबह 11 बजे उनके पास jiobp
अंबिका ने आरटीजीएस से दो खातों में 19.83 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने के दौरान संदेह होने पर उन्होंने दोनों खातों की जांच की तो पता चला कि वे जालौन के थे। पीड़ित ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ठगों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
