झांसी। बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने एवं बकाया का बोझ कम करने के लिए जिले में प्रीपेड मीटर लगवाए जाने हैं, ऐसे में लगभग एक साल पहले जिले के 2.25 लाख बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अबतक महज 46 ही प्रीपेड मीटर लगवाए गए हैं। इनमें उपभोक्ता हीं नहीं अधिकारियों के बंगलों तक में यह मीटर नहीं लग पाए हैं।
जिले के नगरीय क्षेत्र के 1.40 लाख, ग्रामीण क्षेत्र के 81 हजार और अन्य चार हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्री- पेड मीटर लगाए जाने हैं। लेकिन आलम यह है कि कोई इसमें रुचि नहीं दिखा रहा है।
मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि जल्द ही पूरे जिले के उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
