20 contract workers resigned amid announcement of agitation against electricity privatisation in Barabanki

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के बाराबंकी में बिजली निजीकरण समेत अन्य की समस्याओं को लेकर संविदाकर्मी आंदोलन की घोषणा कर चुके हैं। इसी बीच संविदा कर्मियों में शुक्रवार देर शाम तब आक्रोश फैल गया जब एसडीओ द्वारा कथित रूप से कर्मचारी से अभद्रता का मामला आया। 

Trending Videos

विद्युत उपकेंद्र ज़ैदपुर पर तैनात 20 संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार रात सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया संविदा कर्मियों ने एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज हुसैन को लिखित इस्तीफा सौंपा। 

जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, वसीक, रोहित, रूपेंद्र सिंह, फिरोज, अनुज कुमार का कहना है कि एसडीओ का व्यवहार असहनीय हो चुका है। कार्रवाई न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। 

सामूहिक इस्तीफे से उपकेंद्र का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। देर रात मान मनौव्वल का प्रयास चलता रहा। उधर इससे पहले पूरा दिन संगठन की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मी आंदोलन की नेता बनाते रहे। कई जगहों पर बैठक की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें