संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 19 Nov 2024 11:34 PM IST

loader

20 youth selected for cab driver



कासगंज। सेवायोजन विभाग ने मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया। इसमें कैब चालक के लिए 20 युवकों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इसमें ब्लू स्मार्ट कैब कंपनी ने चालक के लिए भर्ती की। रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग, साक्षात्कार तथा ड्राइविंग टेस्ट के उपरांत 20 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर दिल्ली एनसीआर में कार चलाने का कार्य दिया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधि गुरपाल सिंह, जयसूर्या और अमित शर्मा ने चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया। चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *