लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को पुराने शहर में अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया। विरोध के बीच 21 पशु पकडे़ गए। इन्हें कांजी हाउस भेज दिया गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अशर्फाबाद, टुडियागंज, यहियागंज और खालाबाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 भैंसें और एक गाय पकड़ी गई। इस दौरान डेयरी संचालकों ने विरोध भी किया।
