21 soldiers set out on a cycle trip from Siachen will plant the tricolor flag in the sea

सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले प्रादेशिक सेना में जवान
– फोटो : संवाद

विस्तार


सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले प्रादेशिक सेना के जवान शनिवार को आगरा से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। आगरा किला के अमर सिंह गेट पर ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग ने 21 सदस्यीय दल को रवाना किया। शहर में सदर, सेवला, ग्वालियर रोड पर दल का स्वागत किया गया। सेना का यह दल भारत के सबसे आखिरी पॉइंट इंदिरा पॉइंट पर समंदर की सतह पर तिरंगा झंडा गाड़ेगा। यह पॉइंट साल 2004 की सुनामी में डूब गया था, जहां सेना के जवान स्कूबा डाइविंग करके पहुंचेंगे।

Trending Videos

शनिवार सुबह ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग ने सियाचिन से इंदिरा प्वाइंट तक 5500 किमी की साइकिल यात्रा पर मेजर अभिनव सिंह रावत की अगुवाई में निकले जवानों के दल से आगरा किला के सलीमगढ़ में मुलाकात की। यहां से अमर सिंह गेट पर जाकर उन्होंने 801 टेरिटोरियल आर्मी की कर्नल संध्या यादव, मेजर साहिल चोपड़ा की मौजूदगी में दल को रवाना किया। सदर में आगरा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दल का जोरदार स्वागत किया।

अभूतपूर्व जोश और प्यार मिला

मेजर अभिनव सिंह रावत ने बताया कि सियाचिन से आगरा तक लोगों का अभूतपूर्व जोश और प्यार मिला है। हम साइकिल चलाकर लोगों से कार, बाइक का इस्तेमाल कम करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं ताकि पर्यावरण सहेजा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें